Merry Christmas(XMAS) : 25 december

 Christmas Day : Birthday of jesus christ

   
     

क्रिसमस डे जीसस क्राइस्ट (ईसा मसीह) के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार ईसाई धर्म का त्यौहार है।क्रिसमस डे प्रतिवर्ष 25 दिसंबर की मनाया जाता है। क्रिसमस डे के 7 दिन बाद नया वर्ष मनाया जाता है। ईसा मसीह का जन्म जेरुसलम  के बैतलहम शहर के एक गौशाला में हुआ था। उनकी माता मरियम तथा पिता यूसुफ थे।


ईसा मसीह को इश्वर का पुत्र कहा जाता था।ऐसी मान्यता थी कि ईश्वर ने ईसा मसीह के रूप में अपने पुत्र को धरती पे अपना दूत बना कर भेज था । ईसा मसीह प्रेम व भाईचारे का संदेश फैलाते थे। उस समय के शासकों को ईसा मसीह का यह संदेश व कार्य पसन्द नहीं था ।इस वजह से उन्होंने ईसा मसीह को सूली पे चढ़ा दिया। ऐसी मान्यता है कि ईसा मसीह कुछ दिनों बाद कब्र से पुनः जीवित हो गए थे।

     क्रिसमस डे को पूरे विश्व मे बड़े धूम धाम से ईसाईयों द्वारा मनाया जाता है। लोग एक हफ्ता पहले से ही घर की सफ़ाई करने लगते है ।घरों को तरह तरह की लाइट से सजाते है,क्रिसमस ट्री को सजाते हैं। इस दिन गिरिजाघरों तथा घरों में विशेष प्रार्थनायें की जाती है ,कैंडल्स जलाते है,केक बनाये जाते है। केक इस त्यौहार का महत्वपूर्ण अंग है। लोग एक दुसरो से मिलने जाते है,उन्हें उपहार देते हैं, मिलकर गाते है,केक खाते है। ऐसी मान्यता है कि सांता क्लास बच्चों को चुपके से मोजे में उपहार दे जाता हैं इसलिये बच्चे क्रिसमस की शाम को मोजे को अपने तकिये के नीचे रखकर सोते है।



Merry Christmas(XMAS) : 25 december Merry Christmas(XMAS) : 25 december Reviewed by Annu on December 24, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.